फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का मौका, इंटरव्यू के लिए रहें तैयार

Sat, 17 Jan 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका आ रहा है। उन्हें नौकरी देने के लिए खुद देश की नामी कंपनियां इंटरव्यू लेने के लिए आएंगी। इंटरव्यू में उतीर्ण होने वाले युवाओं को कंपनी में बेहतरीन पैकेज पर नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान की नामी कंपनियां आईटीआई शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 300 से अधिक युवाओं को रोजगार देंगी।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आईटीआई प्रशिक्षण का होना अनिवार्य है। सभी इच्छुक युवाओं को इंटरव्यू में भाग लेने के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों सहित पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित सभी जरूरी दस्तावेज लाने होंगे।

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

जयपुर की आयशर पॉलरिश प्राइवेट लिमिटेड 21 जनवरी को शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से फिटर, एमएमबी, डीजल मेकैनिक, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन तथा वेल्डर ट्रेड के युवाओं को रोजगार देगी।

जबकि अलवर की श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्ज लिमिटेड फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, ऑटोमोबाइल्ज, डीजल मेकैनिक, फाउंडरी मैन और टूल एंड डाई मेकिंग व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को कंपनी में बेहतरीन पैकेज पर नौकरी देगी।

आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर बाबू राम ने बताया कि 21 जनवरी को राजस्‍थान की नामी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू के लिए आ रही है। यह कंपनियां 300 से अ‌धिक युवाओं को रोजगार देंगी।
विज्ञापन

यहां पर भी है नौकरी का मौका

आईटीआई प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी कंपनी पनाशिया बायोटी लिमिटेड अपने चैतड़ू स्थित आस्टर इंफॉटेक इकाई के लिए प्रशिक्षु के 30 पदों को भरने जा रही है। कंपनी देहरा उपरोजगार कार्यालय के तहत 20 जनवरी को साक्षात्कार लेगी।

उप रोजगार कार्यलय प्रभारी देहरा बलवीर सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन और टेलीकम्यूनीकेशन में आईटीआई डिप्लोमा धारक युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए बेरोजगार युवाओं का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें