युवाओं के लिए रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय में बद्दी की एमएस बेस कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी 7 जुलाई को साक्षात्कार लेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो तथा आईटीआई निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है। युवाओं के साक्षात्कार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। कंपनी 130 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लेगी।
साक्षात्कार के बाद कंपनी चयनित उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेजेगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 5700 रुपये प्रतिमाह वेतन प्लस ओवर टाइम देगी। साथ ही कंपनी 8 जुलाई को बड़सर उप रोजगार कार्यालय में भी युवाओं के साक्षात्कार लेगी। कंपनी प्रदेश के कई हिस्सों से आईटीआई डिप्लोमा धारकों के 130 पदों को भरेगी।
इसके लिए कंपनी हमीरपुर, बड़सर, घुमारवीं में साक्षात्कार का आयोजन करेगी। हमीरपुर में 7, बड़सर में 8 तथा बिलासपुर के घुमारवीं में रोजगार कार्यालय में 9 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। कंपनी इससे पहले मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू तथा बिलासपुर के कार्यालयों में साक्षात्कार का आयोजन कर चुकी है। जिला रोजगार अधिकारी विजेंद्र पाल राणा ने बताया कि एमएस बेस कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी 7 जुलाई को हमीरपुर रोजगार कार्यालय में आईटीआई डिप्लोमा धारकों के साक्षात्कार लेगी।