फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी कांफ्रेंस में चंडीगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी

Tue, 09 Sep 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी चंडीगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के कुलपति की कांफ्रेंस को संबोधित करने चंडीगढ़ आ रही हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू में यूजीसी की ओर से देश के सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के कुलपति की कांफ्रेस 12 और 13 सितंबर को आयोजित की जा रही है। स्मृति ईरानी 12 या 13 सितंबर में से किसी एक दिन आएंगी।

अभी उनका प्रोग्राम फाइनल नहीं हुआ है। चंडीगढ़ में पहली बार सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के कुलपति की कांफ्रेंस हो रही है। सोमवार को होटल माउंटव्यू में पहुंचे यूजीसी के अधिकारियों ने इस कांफ्रेंस की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार चंडीगढ़ आएंगीं। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी स्मृति ईरानी के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस कांफ्रेंस में 40 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति के अलावा यूजीसी के चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश और मंत्रालय व यूजीसी के अन्य अधिकारियों के आने की उम्मीद है।

पंजाब यूनिवर्सिटी हालांकि सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं है, लेकिन पीयू के सेंट्रली फंडेड होने से पीयू के कुलपति प्रो. एके ग्रोवर को भी इस कांफ्रेंस में विशेष तौर पर बुलाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


पीयू के पूर्व कुलपति प्रो. आरसी सोबती और पीयू के ही पूर्व डीयूआई प्रो. आरके कोहली भी इस कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। प्रो. सोबती लखनऊ स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं और प्रो. कोहली ने 5 सितंबर को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के कुलपति का पद संभाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें