द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) नई दिल्ली ने शुक्रवार को मई 2014 में आयोजित की गई सीए परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया।
रिजल्ट में शहर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिटी से 15 होनहार सीए बन गए हैं। चंडीगढ़ से सीए परीक्षा में कुल 769 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
इसमें से 97 पास हुए हैं। सीए के दोनों ग्रुप के लिए 275 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 15 परीक्षा पास कर सीए बन गए हैं। सीए में नेशनल स्तर पर पास प्रतिशत 7.29 फीसदी रहा, जबकि चंडीगढ़ का पास प्रतिशत 5.46 फीसदी रहा है।