शहर में बैचलर ऑफ टीचर कोर्स (बीटीसी) की 1000 सीटें बढ़ जाएंगी। नेशनल काउंसिल फार टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने 20 निजी बीटीसी कॉलेजों को मान्यता दे दी है।
अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नरवल और शासन से संबद्धता लेकर बीटीसी की एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिले में 23 निजी बीटीसी कॉलेज हैं। इनकी 50-50 सीटें (कुल 1150 सीटें) हर साल भरी जाती हैं।
शैक्षिक सत्र 2015-16 से तमाम और बीटीसी कॉलेज खुल रहे हैं। सुभाष डिग्री कॉलेज को ही बीटीसी की 50 सीटों की मान्यता मिली है। सेठ श्रीनिवास डिग्री (एसएसए) मंधना ने बीटीसी के दो कॉलेजों यानी 100 सीटों की मान्यता ली है।