फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुआ डीएवी के दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष

Mon, 23 Sep 2013 08:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर डीएवी कॉलेज के दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। एक छात्र नेता की कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्र नेता शराब के नशे में थे। पुलिस के पहुंचते ही लहूलुहान छात्र नेता वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमकर हुई धुनाई
देर रात बिंदाल पुल चौराहे पर खुड़बुड़ा निवासी चेताश अरोड़ा किसी से बात कर रहे थे। तभी डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र नेता राहुल नेगी उर्फ राका, आकाश और निक्की वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर उनका चेताश से विवाद हो गया। आरोप है कि राहुल, आकाश, निक्की और उनके साथियों ने चेताश को जमकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

दो गुटों में हुआ संघर्ष
मारपीट के बाद अभी आकाश अपने साथियों के साथ कुछ ही दूरी पर स्थित प्रभात डेरी तक ही पहुंचे थे कि वहां दूसरे गुट के छात्र भी आ धमके।

दूसरे गुट के शिवेश बहुगुणा, काकू, प्रिंस और ऋषभ जैन ने आकाश चौहान की कार रोककर मारपीट शुरू कर दी। उसकी कार को भी क्षति पहुंचाई गई। झगड़े की सूचना पर आकाश के कुछ और साथी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों गुटों में चले लाठी-डंडे
दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। लहूलुहान छात्रों का दून अस्पताल में उपचार कराया गया। बाद में शहर कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच अधिकारी एसआई एमएस नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें