डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षकों के विरोध के बावजूद एक अगस्त से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली गई है।
कॉलेज में मशीनें लगा ली गई हैं। प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को हर हाल में नियम का पालन करना होगा।
डीएवी कॉलेज में बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने पर शिक्षक विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनकी हाजिरी का रिकार्ड रखना अपमानजनक है।
शिक्षकों को विरोध दरकिनार
इस मसले पर शिक्षक प्राचार्य से लेकर सीएम तक विरोध जता चुके हैं लेकिन, कॉलेज प्रशासन ने एक अगस्त से व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि तीन मशीनें लग गई हैं।
बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर ही शिक्षकों की उपस्थिति और वेतन का रिकार्ड तैयार होगा।
बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर लिया गया है। शिक्षकों को आते-जाते वक्त अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करानी होगी।