जेईई मेंस 2014 का शंखनादा हो चुका है। छात्रों का रुझान ऑफलाइन परीक्षा के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा में भी बढ़ रहा है। ऑनलाइन परीक्षा 9 अप्रैल 2014 से शुरू होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक इसके लिए कंप्यूटर पर अभ्यास बेहद जरूरी है।
जेईई एडवांस की राह भी खुलेगी
ऑफलाइन की तर्ज पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए भी सीबीएसई ने तीन घंटे का समय निर्धारित किया है। ऑनलाइन परीक्षा में फुर्ती और थिंकिंग स्किल्स काफी मायने रखती है। इस लिहाज से छात्रों को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। जेईई मेंस से ही जेईई एडवांस की राह भी खुलती है।
पढ़ें, प्रिंस चार्ल्स ने ऋषिकेश में की गंगा आरती
शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों का चयन जेईई एडवांस के लिए किया जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी कई वेबसाइट मौजूद हैं, जिनकी सहायता से ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास किया जा सकता है। तय समय में सवालों का जवाब देने के लिए रोजारा कम से कम एक घंटे का कंप्यूटर अभ्यास लाजिमी है।
दून में परीक्षा केंद्र की उम्मीद
दून के युवाओं को इस बार जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा केंद्र के लिए सीबीएसई से उम्मीद है। बोर्ड ने जेईई मेंस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जेईई मेंस के प्रथम पेपर का परीक्षा केंद्र दो वर्षों से देहरादून को नहीं बनाया जा रहा है। इस वजह से हजारों छात्र दूसरे शहरों के चक्कर काटते हैं।
जेईई मेंस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलेगी। ऑफलाइन परीक्षा 6 अप्रैल 2014 को जबकि ऑनलाइन परीक्षा 9,11,12 व 19 को दो पालियों में होगी। बीई व बीटेक के लिए होने वाले पेपर 1 में ऑनलाइन व ऑफलाइन का विकल्प है जबकि बीआर्क व बी प्लानिंग का पेपर केवल ऑफलाइन ही होगा।
क्राइटेरिया जारी
गत वर्ष बोर्ड ने केवल पेपर 2 का परीक्षा केंद्र ही दून को बनाया था। युवाओं का कहना है कि राजधानी देहरादून भी परीक्षा केंद्र होना चाहिए। हालांकि बोर्ड ने पहले ही परीक्षा केंद्र बनाने के लिए क्राइटेरिया भी जारी कर दिया है ताकि बाद में कोई विवाद न हो।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...