पीयू और शहर के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी कालेज में बीकॉम दाखिले के लिए वीरवार को ऑनलाइन आवेदन का आखरी दिन है।
शाम 4 बजे तक स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7300 के करीब ऑनलाइन आवेदन जमा हो चुके हैं। जबकि पूरी तरह से भरे हुए 3300 फार्म पीयू में पहुंचे हैं। बीकॉम एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रो.आरके गुप्ता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन वीरवार तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि पूरी तरह भरे फार्म पीयू में 20 जून तक जमा कर सकेंगे।