फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू में गुरुजी करेंगे मैनेजमेंट की पढ़ाई

Sun, 16 Mar 2014 11:32 PM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) में अब गुरुजी पढ़ाने के साथ-साथ मैनेजमेंट की डिग्री भी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


सिर्फ गुरुजी ही नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी में काम करने वाले कर्मचारी भी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर सकेंगे। बीबीएयू प्रशासन इसके लिए एमबीए एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट इवनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है।

यूनिवर्सिटी का मानना है कि मैनेजमेंट की पढ़ाई कर कर्मचारियों की पर्सनॉलिटी पर अच्छा असर पड़ेगा और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने के बाद उन्हें अपना कॅरियर और संवारने के मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों को बीबीएयू के कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने विशेष छूट भी दी है ताकि वह इसकी ओर आकर्षित हो सकें।

एमबीए एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट इवनिंग कोर्स में कुल 30 सीटें हैं। इसमें से दस सीटें बीबीएयू ने अपने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए आरक्षित की गई हैं।

वहीं इस कोर्स में प्रति सेमेस्टर फीस 40 हजार रुपए है लेकिन बीबीएयू के शिक्षकों व कर्मचारियों को छह हजार रुपए प्रति सेमेस्टर फीस में छूट दी गई है।

इवनिंग में क्लासेज चलाने का मकसद यह है कि दिनभर यूनिवर्सिटी में शिक्षक पढ़ाने और कर्मचारी काम करने के बाद आसानी से पढ़ाई कर सकें।

इस कोर्स को करने से खुद शिक्षकों व कर्मचारियों को फायदा होगा। बीबीएयू राजधानी में ऐसी पहली यूनिवर्सिटी है जिसने अपने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए एमबीए एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट इवनिंग प्रोग्राम शुरू किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें