बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने ट्यूशन फीस में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है।
पीजी, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में बीबीएयू ने यह बढ़ोतरी की है। वहीं मैनेजमेंट के कोर्सेज में दस प्रतिशत फीस बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई है।
एकेडमिक काउंसिल में करीब पांच गुना फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया मगर ट्यूशन फीस में करीब दोगुना और अन्य मदों में करीब साढ़े तीन गुना बढ़ोतरी की गई है।
इस तरह कुल फीस में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। नए शैक्षिक सत्र 2015-16 में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को यह नई फीस भरनी होगी।
पहले से जो स्टूडेंट अभी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं उन पर यह बोझ नहीं डाला गया है। बीबीएयू की एकेडमिक काउंसिल की शुक्रवार को हुई बैठक में फीस में प्रस्तावित की गई भारी भरकम बढ़ोतरी पर सहमति नहीं बनीं।