फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिया कार्रवाई में जश्न की जगह फूटे छात्रों के 'सिर'

Sat, 07 Sep 2013 01:03 AM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज करने के बावजूद एबीवीपी के कार्यकर्ता जश्न नहीं मना सके। न ही विजय जुलूस निकला। जो शुक्रवार को हुआ शायद वह डीएवी के इतिहास में कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन


जहां जीत के बाद जश्न मनाते छात्र और फूल मलाएं होती थी, उसी स्थान पर छात्रों की चप्पल और जूते बिखरे पड़े थे। किसी छात्र का सिर फूट कर लहूलुहान था तो कहीं पर उन्मादी छात्र हाथ में पत्थर लिए हुए थे।

पढें, डीएवीः अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सिद्घार्थ राणा जीते

दुकानों के शटर गिरा दिए
व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। लोग घरों के अंदर चले गए। करनपुर में लोगों ने पहली बार अघोषित कर्फ्यू देखा। दिन सही तरह से गुजर जाने के बाद साढ़े पांच बजे पुलिस और कॉलेज प्रशासन राहत की सांस ले रहे थे।
विज्ञापन


शराबी छात्रों ने किया पथराव
रिजल्ट घोषित होने में महज आधा घंटा बाकी था। डीएवी के मुख्य गेट के बाहर एबीवीपी के छात्र जश्न में लबरेज थे। अंदर पुलिस के जवान लाठी-डंडो से लैस थे।

पढें, एसजीआरआर में NSUI का बना अध्यक्ष

गेट को लॉक किया गया था। छात्र ढोल की थाप पर नाच ही रहे थे कि शराब के नशे में धुत कुछ छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

बस फिर क्या था। पुलिस ने लाठियां भांज कर छात्रों को दौड़ा दिया। लेकिन फिर से एक घर की छत से पथराव हो गया। जिसमें दो मीडियाकर्मी भी घायल हो गए।

कई छात्र हुए घायल
पुलिस ने दुबारा लाठी भांज दी। लेकिन इस बार कई छात्र उसकी जद में आ गए। लगभग आधा दर्जन छात्र लहूलुहान हो गए। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। उसके बाद छिटपुट पथराव की घटना होती रही।

पढें, सेना के बेकाबू ट्रक ने ली चार लोगों की जान

रिजल्ट घोषित होने में जब दस मिनट शेष थे। तभी पथराव और लाठीचार्ज की सूचना पर एसएसपी केवल खुराना भी दुबारा डीएवी पहुंचे। जबकि एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, एसपी ग्रामीण ममता वोहरा, सीओ सदर स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ डालनवाला एमएस फर्सवाण, सीओ विकासनगर स्वप्न कुमार पहले से वहां पर मौजूद थे।

कई दिगगज भी पहुंचे
एसएसपी ने अन्य अधिकारियों से बातचीत की और विजय जुलूस निकालने के लिए साफ मना करते हुए पुलिस को बैरियर लगाने के निर्देश दिए।

थोड़ी ही देर में मसूरी मेयर विनोद चलोली, विधायक गणेश जोशी, विधायक कैंट हरबंस कपूर, पूर्व खेल मंत्री खजान दास भी पहुंच गए।

पढें, मेरे पति को सजा दो, नहीं तो नदी में लगा दूंगी छलांग

नहीं मिली अनुमति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनसे विजय जुलूस निकालने की आज्ञा देने के लिए बहुत मांग की। लेकिन उन्होंने दो टूक इंकार कर दिया।

कुछ देर बाद उन्होंने कॉलेज के अंदर भी विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे सभी छात्र नेताओं में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल होने के बावजूद कोई विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें