फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मोबाइल पर व्हाट्सऐप-इंटरनेट बैन!

Wed, 17 Sep 2014 01:15 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के स्कूलों में मोबाइल पर व्हाट्सऐप और इंटरनेट के इस्तेमाल पर रोक लगाने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस बारे में शिकायतें मिलने पर निर्देश जारी करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विभाग को फील्ड से शिकायतें मिल रही हैं कि स्कूलों में न केवल अध्यापक, बल्कि छात्र भी मोबाइल पर व्हाट्सऐप जैसी एप्लीकेशंस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस प्रक्रिया से अधिकतर समय फोटो अपलोड व डाउनलोड पर नष्ट हो रहा है, वहीं लंबी चलने वाली चैटिंग का प्रतिकूल असर पढ़ाई पर पड़ रहा है।

शिकायतों को गंभीरता से लिया विभाग ने

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग में गंभीर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। इन एप्लीकेशंस का इस्तेमाल किस तरह से रोका जाए, इस पर मंथन चल रहा है। कोई भी निर्देश जारी करने से पहले विभाग हर संबंधित पहलु पर चर्चा कर लेना चाहता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस बारे में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। जानकारों के अनुसार अधिकतर शिकायतें जिला बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, रोपड़, अमृतसर और तरनतारन से मिली हैं।
विज्ञापन

जल्द बना दी जाएगी नई नीति

इस पूरे मामले पर पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। किसी भी एक्टिविटी का पढ़ाई पर प्रतिकूल असर न पडे़, इस बात को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श के बाद जल्द ही संबंधित नीति निर्धारित की जाएगी।

यह भी कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश में पढ़ाई के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। इसके लिए प्रयास जारी रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें