फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं होंगे बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर

Fri, 20 Sep 2013 09:23 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बैक पेपर, स्पेशल बैक पेपर की व्यवस्था उत्तराखंड तकनीकी विवि की डिक्शनरी से खत्म हो गए हैं। विवि किसी सत्र के दोनों सेमेस्टर में छात्रों को चार विषयों में ही फेल होने का मौका देगा। इससे अधिक एक भी विषय में फेल होते ही छात्र की ईयर बैक लग जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, कृपया ध्यान दें, छात्रों के लिए एक जरूरी सूचना

उत्तराखंड तकनीकी विवि के शैक्षणिक सत्र में पिछले वर्षों में बैक पेपरों की वजह से काफी व्यवधान हुआ। इसे देखते हुए छात्रों ने नई व्यवस्था दी है। उम्मीद है कि इससे विवि की व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार आएगा। अभी तक छात्र के दोनों सेमेस्टर में छह विषयों में फेल हो जाने पर भी उसे अगले वर्ष में प्रमोट कर दिया जाता था।

इसके बाद वह बैक पेपर दे सकता था। अब द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर में फेल विषयों की गिनती के बाद छात्र का भविष्य तय किया जाएगा।

देना होगा शपथपत्र
आमतौर पर ऐसे नियम के पालन के वक्त छात्र हंगामा करते हैं। इससे बचने के लिए विवि ने नया प्रयोग किया है। बीटेक में दाखिला लेने वाले हर छात्र से प्रथम सेमेस्टर में ही शपथपत्र भरवा लिया जाएगा। इसमें विवि के सभी नियमों के पालन की बात लिखी होगी। इससे पूर्व छात्र को विवि के नियमों से अच्छी तरह अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें