प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएड कोर्स प्रवेश परीक्षा सात जून को होगी। किन्हीं कारणों से विवि ने आठ जून को पूर्व में घोषित परीक्षा को सात जून को करवाने का फैसला लिया है।
विवि की ओर से जारी सूचना के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। विवि की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डॉट इन पर या एचचपीयूएनआईवी डॉट एनआईसी डॉट इन पर प्रवेश पत्र उपलब्ध हैं।
छात्र वहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अलग से डाक से किसी तरह के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए है। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने को अभ्यर्थी 0177-2831655, 0177-2830891 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूआईआईटी प्रवेश परीक्षा एक जून को
प्रदेश विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी (यूआईआईटी ) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक जून को होगी। संस्थान के बीटैक (आईटी/सीएसई) कोर्स के लिए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए इसी प्रवेश परीक्षा में प्रवेश होगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. मनु सूद ने बताया कि परीक्षा के लिए पात्र पाए गए सभी छात्रों को परीक्षा रोलनंबर को संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
छात्र विवि की साइट एचपीयूएनआईवी ई डॉट एनआईसी डॉट इन और विभाग की साइट एचपीयूआईआईटीएसएचआईएमएलए डॉट ओआरजी पर जा कर अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।