फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 होनहारों को मिली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

Fri, 27 Feb 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2014’ का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


देशभर से 225 मेधावियों का चयन हुआ है, इनमें दून से 12 छात्र शामिल हैं। मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद देने के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन बीते वर्ष हुआ था। इसमें करीब तीन हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था।

तीन हजार छात्रों ने लिया हिस्सा
नवीं और दसवीं के चयनित छात्रों को 6500 रुपए, 11वीं और 12वीं के छात्रों को 7500 रुपए और स्नातक के छात्रों को दस हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

10वीं, 12वीं और स्नातक तृतीय वर्ष तक के छात्रों को एक साल के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी, जबकि नवीं, 11वीं और स्नातक द्वितीय वर्ष तक के छात्रों को दो साल छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्त यह है कि उन्हें इस साल भी कम से कम 55 प्रतिशत अंक लाने होंगे। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति मिलेगी, लेकिन इनके लिए भी शर्तें लागू होंगी।

चयनित छात्र
भूमिका रावत, निकिता पंवार, कृष्णा सिंह, ध्रुव बधानी, कुमारी ज्योति, काजल, राहुल सगोई, गौरव सिंह, रीना रतूड़ी, विकास खर्कवाल, अंकुर कुमार और मनीष काला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें