फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडलों से दिया आपदा प्रबंधन का संदेश

Thu, 31 Oct 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के द एशियन स्कूल के 14वें स्थापना दिवस पर छात्रों ने माडलों के जरिये आपदा की वजह और राहत कार्यों के त्वरित प्रबंधन का संदेश दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह महुआ पाल ने पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन से समारोह की शुरुआत की। आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी में छात्रों ने सेटेलाइट मॉडल बनाया था।

जानमाल के नुकसान रोकने का संदेश
इसमें उन्होंने पानी का खतरे के निशान से ऊपर उठना देखकर एवं ज्वालामुखी में तापमान की वृद्धि का अनुमान लगाकर उसके आसपास के स्थानों का खाली कराकर जानमाल का नुकसान रोकने का संदेश दिया। अंग्रेजी के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, मनोविज्ञान के छात्रों ने लोगों पर आपदा के असर, गणित के छात्रों ने भूकंपरोधी बिल्डिंग के माडल बनाए।

सेना में आने की अपील
शाम को सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ मिलिट्री हास्पिटल के कमांडेंट ब्रिगेडियर डा. सुरेंद्र मोहन ने किया। उन्होंने छात्रों को देश के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा देते हुए सेना में आने की अपील की। बोर्ड आफ गवर्नेंस के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने स्कूल की स्थापना से लेकर अब तक के सफर की यादें साझा कीं। प्राचार्य एके दास ने बताया कि स्कूल एजूकेशन वर्ल्ड मैगजीन के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में तीसरे और देहरादून में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेनालीराम देख लोटपोट हुए
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अन्वेषकांत व शुभी माथुर के निर्देशन में राग अहीर भैरव का प्रदर्शन यादगार रहा। नन्हें बच्चों ने करन बसिन व वानी भास्कर द्वारा निर्देशित मेलोडी से सबका दिल जीत लिया। हिंदी नाटक तेनालीराम देखकर पंडाल में बैठे लोग लोटपोट हो गए। शेक्सपीयर के नाटक द कॉमेडी आफ एरर्स ए ड्रामा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक मदनजीत सिंह, निदेशक तरुणजोत और गगनजोत, उप प्राचार्य अनंत विजय दत्त थपलियाल सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें