सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक रोहित कुशवाहा और भर्ती अधिकारी शिमला कर्नल योगेश जोशी ने बताया कि
23 से 30 जनवरी 2016 तक हमीरपुर और 19 से 21 अक्तूबर 2015 तक नौणी, सोलन में आयोजित सेना भर्ती रैली के
योग्य उम्मीदवारों की सामान्य प्रवेश परीक्षा 28 फरवरी को होगी। परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज अणु, हमीरपुर के बजाय गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज बड़ू, हमीरपुर में होगी।
उम्मीदवार रविवार को सुबह 5:00 बजे परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।