प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म उपलब्ध करवाए दिए हैं।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान शिक्षा सत्र 2014-15 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म उपलब्ध करवा रहा है।
संस्थान के निदेशक प्रो. मनु सूद ने बताया कि यह संस्थान बनने के बाद पहला मौका है ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बीटैक आईटी और बीटैक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की 60-60 सीटों के लिए प्रवेश फार्म आनलाइन उपलब्ध करवा रहा है।
सभी कोर्सों की इन सीटों के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एडीएन वाजपेयी 31 मार्च को करेंगे।