फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI: 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 21 Jun 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन


आईटीआई में 66 इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में 8476 सीटें हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है। अभी तक प्रवेश के लिए अलग-अलग आईटीआई में जाकर आवेदनपत्र भरना होता था।

इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट से सभी ट्रेड या पाठ्यक्रमों से संबंधित जानकारी हासिल करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा दिए जाने से अब लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आवेदकों को कोई परेशानी न हो। प्रवेश पंजीकरण की वेबसाइट एनआईसी ने तैयार किया है।

दिल्ली में 17 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों दोनों के लिए कुल 8476 सीटें हैं। ये संस्थान नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग से जुड़े हुए हैं। सभी पाठ्यक्रमों की अवधि छह महीने से दो साल तक की है।
विज्ञापन


आवेदक को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद घर के नजदीक किसी भी सरकारी आईटीआई में जाकर आवेदन का सत्यापन कराना होगा और 200 रुपये की फीस जमा करानी होगी।

इन चरणों को पूरा करने के बाद पसंदीदा ट्रेड या पाठ्यक्रम और आईटीआई का विकल्प चुन सकते हैं। काउंसलिंग की समयसीमा समाप्त होने के बाद सीट और आईटीआई मेरिट व दिए गए विकल्प के हिसाब से आवंटित किए जाएंगे। आईटीआई पूसा में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।

फैक्ट फाइल
किसी भी तरह की जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.itidelhiadmission.nic.in पर जा सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 जून
सरकारी आईटीआई में आवेदन सत्यापन 1 जुलाई
ऑनलाइन ट्रेड या पाठ्क्रम विकल्प चयन 2 जुलाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें