पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीयू कैंपस और एफिलिएटेड कालेजों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त तक बढ़ा दी है, लेकिन विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 1890 रुपये लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन
पीयू ने पहले 20 अगस्त तक लेट फीस के साथ आवेदन का मौका दिया था। उधर पीयू के लगभग सभी विभागों में सीटें भर चुकी हैं। कालेजों में भी आर्ट्स को छोड़ सभी सीटें भर चुकी हैं।