पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर। कई सीटें खाली हैं और पीयू ने आवेदन मांगे हैं। सीटें मास्टर्स इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस और मास्टर्स इन डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग में खाली हैं। ऑनलाइल आवेदन मांगे गए हैं। पीयू के प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि दोनों के लिए आवेदन फॉर्म पीयू की वेबसाइट http://cetpg.puchd.ac.in. पर उपलब्ध हैं। बैंक चालान जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। वहीं फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 2 सितंबर है। एंट्रेंस टेस्ट 11 सितंबर को आयोजित होगा।