फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को सैनिक स्कूल में दाखिला दिलाना है तो खबर पढ़ें

Tue, 18 Nov 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 6 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा होंगे। स्कूल काउंटर से 29 नवंबर तक किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आवेदन पत्र लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा 4 जनवरी को रोहतक और दिल्ली में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रवेश केवल लड़कों को ही मिलेगा। स्कूल के प्राचार्य ग्रुप कैप्टन एल. एन. शर्मा ने बताया कि सत्र 2015-16 में छठी की 80 और नौंवी की 15 सीटों पर प्रवेश होंगे।

सामान्य वर्ग और रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए आवेदन पत्र की फीस 400 तो अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 250 रुपये है। डाक से आवेदन मंगवाने पर क्रमश: 450 और 300 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेजना होगा। छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में और नौंवी के लिए सिर्फ अंग्रेजी में होगी।
विज्ञापन


ये कागजात जरूरी
कक्षा छह में दाखिले के लिए जन्मतिथि 2 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2005 के बीच और कक्षा नौ के लिए दो जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2002 के बीच में होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी स्कूल की वेबसाइट  222.ह्यड्डद्बट्ठद्मह्वठ्ठद्भञ्च4ड्डद्धशश.ष्शद्व से ली जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें