पीयू में चल रही बीकॉम की सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग के तीसरे दिन 1201 से 1600 रैंक तक के स्टूडेंट्स को एडमिशन के लिए बुलाया गया। यूटी पूल (85 प्रतिशत जनरल) के साथ आरक्षित वर्गों की सीटें भी शुक्रवार को भरी गई।
देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45 और जीजीएस कॉलेज फॉर वुमन-26 को छोड़कर बाकी सभी कॉलेजों की यूटी पूल 85 प्रतिशत सीटें भर गईं। इन दोनों कॉलेजों के जनरल पूल में 82 सीटें खाली हैं। वहीं, कई कॉलेजों में स्पोर्ट्स कोटे की सीटें भी भर गईं हैं।
1601 से 2000 रैंक तक आज दाखिले का मौका
अब केवल गर्ल्स के लिए ही एडमिशन का मौका है। दो गर्ल्स कॉलेज में जनरल केटेगरी की सीटें खाली हैं। देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45 और जीजीएस कॉलेज फॉर वुमन-26 में 82 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए पीयू ने 1601 से 2000 रैंक तक की गर्ल्स स्टूडेंट्स को बुलाया है। शुक्रवार को दूसरे सभी कॉलेजों की सीटें भर गईं।
सरकारी कॉलेंजों में छह जुलाई से दाखिले के लिए काउंसिलिग शुरू होने जा रही है। इसी दिन कट ऑफ के बारे में स्टूडेंट्स को पता चलेगा। काउंसिलिंग के समय स्टूडेंट्स को कमेटी के सामने ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स भी पेश करने होंगे।