फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने एक्स-स्टूडेंट्स को दिया वीआईपी जैसा स्वागत

Sat, 12 Apr 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मैडम आज आपके सामने सोफे पर चाय पीना काफी अच्छा लग रहा है। दो साल पहले इसी कमरे में अटेंडेंस शार्ट होने पर माफ कराने आया था। और उतना सुनते ही पूरे कमरे में हंसी के ठहाके लग उठे।
विज्ञापन


यह बात हाल ही में पीसीएस ज्यूडिशियल ब्रांच का इंटरव्यू क्लीयर कर जज बने एक स्टूडेंट ने कही। पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के पांच वर्षीय लॉ कोर्स में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के बाद ऐसा ही नजारा था।

यूआईएलएस विभाग की ओर से 2011 से 14 बैच के 350 होनहार विद्यार्थियों को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यूआईएलएस चेयरपर्सन प्रो. संगीता भल्ला इस मौके पर मुख्य अतिथि थी। कार्यक्रम में लड़के के साथ लड़कियों को भी विभिन्न इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अविरल मितू को चार बार टॉप करने, रोबिन जीत सिंह को चार सेमेस्टर में टॉप करने पर सम्मानित किया गया।  

9 नवनियुक्त जजों को किया सम्मानित
यूआईएलएस वार्षिक समारोह में हर किसी की नजरें कुछ रोज पहले ही पीसीएस ज्यूडिशियल ब्रांच में जज बने युवाओं पर थीं। प्रो. संगीता भल्ला ने इस मौके पर जज बनीं बिसमन मान, रमनदीप नीतू, हरसिमरनजीत कौर बराड़, कंवलजीत सिंह, करणवीर सिंह, तरुणजीत और देवनूर शामिल थे। स्टेज पर जैसे ही इन स्टूडेंट को सम्मानित किया गया, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

टॉपर से बातचीत
लक्ष्य पर फोकस से मिलेगी जीत: अविरल मितू   
किसी भी फील्ड में सफल होने के लिए लक्ष्य पर फोकस होना जरूरी है। यह कहना है एलएलबी के टॉपर अविरल मितू का। सम्मान समारोह में उन्हें चार सेमेस्टर में टॉप करने और सिंगिंग में अवार्ड जीतने के लिए सम्मानित किया गया। मितू अपने पिता अशोक को रोल मॉडल मानते हैं।

इनका सपना कंपीटेटिव एग्जाम क्लीयर करना हैं। किताबें पढ़ना और गाना इनकी हॉबी में शामिल है। अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देते हैं। पहले ही बैच से यूआईएलएस विद्यार्थियों ने ज्यूडिशियल सर्विसेज में बेहतरीन रिजल्ट दिया है।
विज्ञापन


विभाग का फोकस वकालत में प्रोफेशनल तैयार करना है। विभाग के करीब 15 स्टूडेंट्स ने पीसीएस ज्यूडिशियल एग्जाम में सफलता पाकर विभाग का गौरव बढ़ाया है।
- प्रो.संगीता भल्ला, डायरेक्टर, यूआईएलएस पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें