फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक समारोहः 415 होनहार बेटियों को मिले पुरस्कार

Sat, 01 Mar 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल भर की मेहनत के बाद स्टेज पर चमचमाती ट्राफी पाकर होनहार बेटियों के चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज (जीसीजी-42) में 32वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें 415 होनहार छात्राओं को पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डायरेक्यर हायर एजुकेशन संदीप हंस ने कहा कि छात्राओं की ओवर ऑल डेवलेपमेंट में कालेज का योगदान सराहनीय है।

प्रिंसिपल मनी बेदी ने कालेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर यूनिवर्सिटी परीक्षाओं, यूथ फेस्टिवल, एनसीसी में बेहतर प्रदर्शन करने पर 16 छात्राओं को कालेज के सबसे प्रतिष्ठित रोल ऑफ ऑनर और 26 छात्राओं को कालेज कलर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में कालेज का नाम रोशन करने वाली बेटियों को भी सम्मानित किया गया।

ये हुईं सम्मानित
गुरशरण कौर (एमए इंगिलश)- सरोज वासुदेव स्कॉलरशिप
अमनदीप कौर (बीएससी तृतीय वर्ष)- लक्ष्मी देवी कैश अवार्ड
ईशा कौर (पीजी लेवल)- बेस्ट ऑलराउंडर
रुचि अरोड़ा (बीए तृतीय वर्ष)- ऑलराउंडर अवार्ड
हरप्रीत कौर- ऑलराउंडर साइंस स्टूडेंट
चिंकी खन्ना- ऑलराउंडर कार्मस स्टूडेंट अवार्ड

इन्हें मिला सर्वोच्च पुरस्कार  
वार्षिक समारोह में ईशा कौल, रजनीत कौर, नीलम, सरबजीत, पवनदीप चौधरी, महलदीप कौर, मनप्रीत कौर, ज्योति शर्मा, प्रभजोत, सुखमीन कौर, रेणू बाला, नेहा मदान, अमनदीप कौर, रुपिंद्र कौर, गुंजन शर्मा, हरप्रीत कौर विरदी, पूजा, सुखमीन कौर, रणजीता पांडे, कुमारिका धवन, रुबन, आईजोमा, रुचि अरोड़ा और शैली शामिल हैं। 292 को एकेडमिक में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


टॉपर छात्राओं से बातचीत-
ठान लो तो हर मुश्किल आसान
बीकॉम की ऑल राउंडर चुनी गईं चिंकी खन्ना ने सीए इंटर भी क्लीयर कर लिया है। उनका सपना सीए बनना है। जेआरडी टाटा को वह रोल मॉडल मानती हैं। समारोह में उन्हें चार पुरस्कार मिले। एनसीसी और यूथ फेस्टिवल में भी चिंकी ने कई अवार्ड जीते हैं।
 
आईएएस बनना है लक्ष्य
बीए फाइनल की छात्रा रुचि अरोड़ा को बेस्ट ऑलराउंडर स्टूडेंट चुना गया। हिमाचल के बिलासपुर निवासी रुचि का लक्ष्य आईएएस बनना है। शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रुचि अरोड़ा एनसीसी, क्विज सहित सभी तरह की प्रतियोगिताओं में आगे रहती हैं। वह अभिभावकों और शिक्षकों को रोल मॉडल मानती हैं। उन्हें संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है। वार्षिक समारोह में उन्हें चार पुरस्कार मिले।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें