शहरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ‘अमर उजाला’ की ओर से सोमवार को एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
प्रणय मीडिया ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से होने वाला यह कार्यक्रम सेक्टर-40 के शारदा सर्वहितकारी स्कूल में होगा।
कार्यक्रम में सेक्टर-40 के विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का शीर्षक ‘मतदान का महत्व’ होगा।
इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग अपने वोट का इस्तेमाल करें ताकि एक बेहतर सरकार का निर्माण हो।