बच्चों को पढ़ाई के लिए न केवल किताबें जरूरी है, बल्कि खान पान, लाइफस्टाइल और रूटीन का भी उनकी सेहत पर क्या असर पड़ता है।
आज डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमर उजाला और बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से सेक्टर-सात स्थित स्कूल परिसर में आयोजित पैरेंटिंग सेमिनार के दौरान इससे संबंधित जानकारियां दी जाएंगी।
इस मौके पर शिक्षाविद्, डायटीशियन, मनोविशेषज्ञों के साथ वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी।
विशेषज्ञ टिप्स देंगे कि बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
डायटीशियन डॉ. रितु प्रधान ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ सेहत से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों के लिए जरूरी टिप्स भी दिए जाएंगे, ताकि पढ़ाई के साथ साथ उनका ओवरऑल डेवलेपमेंट हो सके।
मनोवैज्ञानिक डॉ. नरिन्दर सिंह ने कहा कि सेमिनार के दौरान अभिभावकों को यह बताया जाएगा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल, दूसरे बच्चों के साथ मिलने-जुलने की प्रवृत्ति विकसित करने सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बकौल डा. नरिन्दर अभिभावकों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह पढ़ाई, खेल या किसी भी अन्य गतिविधि में अपने बच्चों की तुलना दूसरों से नहीं करें।
इससे न केवल बच्चों का मनोबल गिरता है, बल्कि कई बार तनाव के भी शिकार होने लगते हैं। बेहतर शिक्षा के लिए इन बातों का ध्यान रखना कितना जरूरी है, इस संबंध में भी टिप्स दिए जाएंगे।
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञ अभिभावकों के प्रशभनों के जवाब भी देंगे। पांच सत्रों के दौरान काउंसलिंग, सवाल-जवाब, मनोवैज्ञानिक परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों के अलावा शिक्षण में वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकता पर भी चर्चा होगी।
सेमिनार के संबंध में किसी भी जानकारी और फ्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अभिभावक 9803079803 या 8054009803 पर संपर्क कर सकते हैं।