भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वीसीआई) की ओर से ऑल इंडिया प्री वेटरनरी टेस्ट (एआईपीवीटी) 2014 का आयोजन दस मई को होगा।
विजया बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध फॉर्म
पशु चिकित्सा क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवा परीक्षा के लिए 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि, आवेदन फॉर्म की बिक्री 12 फरवरी तक होगी। फॉर्म विजया बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध हैं।
देशभर के पशु चिकित्सा शिक्षा संस्थानों की 258 सीटों के लिए यह परीक्षा कराई जा रही है। ऑल इंडिया स्तर की यह 15 प्रतिशत सीटें हैं, जबकि राज्यों के संस्थानों में बाकी 85 प्रतिशत सीटें उनकी अपनी प्रवेश प्रक्रिया से भरी जाती हैं। यह परीक्षा देशभर में कुल 48 केंद्रों पर आयोजित होगी। उत्तराखंड में एकमात्र परीक्षा केंद्र देहरादून को बनाया गया है।
आवेदन शुल्क
सामान्य जाति के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के लिए 1500 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए शुल्क देना होगा। आवेदन केवल ऑफलाइन भरा जा सकता है।
वेबसाइट पर पांच मार्च से देखें आवेदन पत्र की पावती : www.vciaipvt-2014.in
अंग्रेजी में आएगा प्रश्न पत्र
एआईपीवीटी का प्रश्नपत्र सिर्फ अंग्रेजी होगा। ऐसे में कामयाबी के लिए अंग्रेजी में अच्छी पकड़ जरूरी है। तीन घंटे की इस परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- वैभव राय, एमडी, वीआर क्लासेज