फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की जानकारी देने की अंतिम तारीख आज

Fri, 18 Oct 2013 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड कोर्स संचालित करने वाले जिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने अपने यहां रिक्त सीटों को विज्ञापन के माध्यम से भरा है, उनको अपना पूरा विवरण 18 अक्तूबर तक संबंधित राज्य विवि और पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि को उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


पढ़ें- बीएड की 34 हजार सीटों पर होगा सीधे दाखिला

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुल सचिव एसके शुक्ल ने बताया कि कॉलेजों को बीएड की सीटों पर प्रवेश के लिए दिए गए विज्ञापन की प्रतिलिपि, इंटरनेट पर इसके प्रकाशन की प्रतिलिपि, जितने आवेदन आए उनका विवरण, जिस मेरिट के प्रवेश हुए उसका विवरण और एडमिशन लेने वाले छात्रों का विवरण उपलब्ध कराना होगा।

पढ़ें- EMI पर कीजिए B.Ed, अलग से मिलेगा डिस्काउंट

एडमिशन लेने वाले छात्रों का विवरण दो पार्ट में उपलब्ध कराना होगा। कॉलेजों से सारा विवरण मिलने के बाद जांच की जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें