फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति आवेदन की नहीं बढ़ी तिथि

Fri, 03 Jan 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के मामले में वेबसाइट न खुलने से भारी संख्या में छात्र आवेदन से वंचित रह गए।
विज्ञापन


जिन्होंने आवेदन किया, वे भी रजिस्ट्रेशन को लेकर ऊहापोह में हैं। अधिसंख्य लाभार्थियों को पता नहीं चल पा रहा है, कि उनका फार्म रजिस्टर्ड हो पाया कि नहीं।

इधर, आवेदन की तारीख न बढ़ने से समस्या और भी गहरा गई है। छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से एक सप्ताह पूर्व ही सर्वर में खराबी के कारण आवेदक परेशान रहे।
विज्ञापन


अंतिम तिथि के दो दिन पूर्व तक लखनऊ में करीब 25 फीसदी पात्रों के आवेदन से वंचित रहने की बात सामने आई थी, जबकि इससे एक हफ्ते पूर्व डीएम को सर्वर में आ रही खराबी के बारे में अवगत करवाया गया था।
विज्ञापन


साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया था। उसके बाद संबंधित साइट अंतिम तिथि 31 दिसंबर को भी नहीं खुल पाई लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें