फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंकों के जोड़ गलत हैं तो बताओ, और नंबर चाहिए तो कोर्ट जाओ'

Wed, 28 Aug 2013 10:44 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को उत्तर पुस्तिकाएं देखने पहुंचे बी.कॉम द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट्स ने जब सही से कॉपी न जांचे जाने और नंबर कम दिए जाने की शिकायत की तो शिक्षकों ने कहा कि नंबर बढ़वाना है तो कोर्ट जाओ।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने मौके पर मौजूद शिक्षकों पर खराब बर्ताव का आरोप लगाया। कई छात्रों ने सवाल जांचने से छूटने और अंकों के जोड़ गलत होने की बात भी कही।

स्टूडेंट्स के अनुसार हम लोगों ने कॉपी देखने के लिए तीन सौ रुपये जमा किए हैं इसके बावजूद हम लोगों से ऐसे व्यवहार किया जा रहा है मानो हम पर एहसान किया जा रहा है।
केकेवी के छात्र आदित्य पांडेय के अनुसार 15-15 नंबर के सवालों पर मुश्किल से एक या दो नंबर दिए गए थे। इस बात की शिकायत जब मौके पर मौजूद शिक्षकों से की तो उनका कहना था कि जो कहना है कोर्ट में कहो, यहां पर समय बर्बाद न करो।
विज्ञापन


पब्लिक फाइनेंस की कॉपी देखने केबाद खुशबू रावत का कहना था कि चार-चार नंबर के सवालों के जवाब पर केवल एक-एक नंबर दिया गया था। इस बात की शिकायत जब शिक्षकों से की गई तो उनका कहना था कि कोर्ट में जाकर पूछो।

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र वीरू यादव के अनुसार बिजनेस लॉ की उत्तर पुस्तिका में चार नंबर कम जोड़े गए थे और साढ़े सात नंबर का एक सवाल जांचा ही नहीं गया था। उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करा दी।

उनको बताया गया है कि सोमवार को आएं गलती सुधारी जाएगी। हितकर्ष श्रीवास्तव के अनुसार कॉपियां बहुत गलत ढंग से जांची गई हैं मिले नंबर से बिलकुल संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें