फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाल वैज्ञानिकों को नहीं मिलेगा अवॉर्ड !

Fri, 30 Aug 2013 07:52 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के स्कूलों में पढ़ने वाले बाल वैज्ञानिक इन्सपायर अवॉर्ड योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। हैरान न हों, ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ये होना लगभग तय है।
विज्ञापन

दरअसल, 11 सितंबर से होने वाली द्वितीय राज्य स्तरीय इन्सपायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए छात्रों की सूची 31 अगस्त तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को उपलब्ध कराई जानी है।

इसके आधार पर केंद्र सरकार से बजट मिलेगा लेकिन अब तक राजधानी में जिला स्तरीय प्रदर्शनी तक आयोजित नहीं कराई जा सकी है।
प्रदेश में योजना के संचालन की जिम्मेदारी एससीईआरटी को दी गई है जबकि जिले में डीआईओएस जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नोडल एजेंसी प्रदर्शनी के आयोजन के लिए तीन बार समय दे चुकी है।
विज्ञापन


10 अगस्त तक सूचना न मिलने के बाद इसे 31 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा गया लेकिन ये कोशिश भी बेकार साबित हुई है।

एससीईआरटी के निदेशक सर्वेश विक्रम बहादुर सिंह का साफ कहना है कि वह सिर्फ जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिख सकते हैं। इसके अलावा उनके पास कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें