फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 कॉलेजों की लापरवाही, 20 हजार छात्रों का भविष्य दांव पर

Sun, 21 Feb 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 96 कॉलेजों ने करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं की डिग्री फंसा दी है। वैसे, विवि से संबद्ध सूबे के करीब 205 कॉलेजों ने अपने छात्र-छात्राओं की डिग्रियां विवि से नहीं ली थीं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए 12 फरवरी को सभी कॉलेजों से 13 फरवरी तक अपना स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा था कि वे डिग्री क्यों नहीं ले रहे हैं। जबकि, परीक्षा विभाग ने कॉलेजों को 15 से 18 फरवरी के बीच विवि से डिग्री लेने का अवसर दिया था। इसके बावजूद 96 कॉलेज ऐसे हैं जिन्होंने न तो विवि को जवाब देने की जरूरत समझी और न ही छात्रों की डिग्री लेने पहुंचे।

विवि के परीक्षा नियंत्रक बीएन मिश्रा ने बताया कि डिग्री न लेने वाले कॉलेजों से प्रतिदिन 10 हजार रुपये अर्थदंड लेने के लिए उनकी सूची तैयार की जा रही है। मंगलवार तक सूची तैयार होने के बाद कॉलेजों पर कार्रवाई शुरू हो सकती है। यदि सभी कॉलेजों में औसतन 200 छात्र-छात्राएं मानें तो भी करीब 20 हजार की डिग्रियां फंसी हुई हैं।
विज्ञापन


‘कॉलेजों की सूची तैयार हो रही है। लापरवाही के दोषी कॉलेजों पर पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार अर्थदंड लगाया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि स्टूडेंट्स को दिक्कत न हो और उन्हें किस तरह डिग्री उपलब्ध कराई जा सकती है। दो-तीन दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।’
विज्ञापन

- प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, एकेटीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें