फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी हुआ AIPMT काउंसिलिंग का शेड्यूल, जानें यहां...

Thu, 19 Jun 2014 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है।
विज्ञापन


देशभर के चिकित्सा संस्थानों की 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस व बीडीएस सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी।

छह दिन पंजीकरण के बाद नौ व दस जुलाई को सीट आवंटन होगा।

एक सितंबर 2104 से शुरू होगा नया सत्र

मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की ओर से एआईपीएमटी का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सभी चिकित्सा संस्थानों में एक सितंबर 2104 से नया सत्र शुरू किया जाना है।

इस काउंसिलिंग से देशभर के चिकित्सा संस्थानों सहित उत्तराखंड में सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कालेज श्रीनगर की 15-15 एमबीबीएस सीटों के लिए भी एडमिशन किया जाएगा।

यह होगा शेड्यूल

पंजीकरण, च्वॉइस फिलिंग : 1 जुलाई से 6 जुलाई
च्वॉइस लॉकिंग : 7 से 8 जुलाई 2014
प्रथम चरण का सीट अलॉटमेंट : 9 व 10 जुलाई 2014
प्रथम राउंड का रिजल्ट : 11 जुलाई 2014
प्रथम राउंड के दाखिले : 12 से 21 जुलाई 2014
द्वितीय चरण का सीट अलॉटमेंट : 1 से 3 अगस्त 2014
द्वितीय चरण का रिजल्ट : 4 अगस्त 2014
दाखिले की तिथि : 5 अगस्त से 16 अगस्त 2014
तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट : 23 से 25 अगस्त 2014
काउंसिलिंग परिणाम : 26 अगस्त 2014
दाखिले की तिथि : 27 अगस्त से 5 सितंबर 2014

इस वेबसाइट पर लें पूरी जानकारी : www.mcc.nic.in

एक दिन पहले पीजी काउंसिलिंग

उत्तराखंड में प्रथम प्रतीक्षा सूची के आधार पर एमडी और एमएस की काउंसिलिंग का शेड्यूल एक दिन पहले कर दिया गया है।

चिकित्सा शिक्षा अपर निदेशक डा. एनएस जंगपांगी ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते काउंसिलिंग प्रीपोंड कर दी गई है।

24 जून को होने वाली काउंसिलिंग अब 23 जून को कराई जाएगी। इसकी पूरी सूचना जीबी पंत विवि और सुशील तिवारी मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। काउंसिलिंग के बाकी नियम वही रहेंगे।
विज्ञापन

यूपीएमटी की रिपोर्टिंग आज

उत्तराखंड के दो कॉलेजों में स्टेट कोटे की बची हुई एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए प्रथम चरण की तीसरी काउंसिलिंग प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है।

यूटीयू के सुद्धोवाला स्थित परिसर में 901 से 1700 रैंक तक के अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग के लिए बुलाया गया है। इनके लिए सीटों का आवंटन 20 जून को होगा।

दो बार काउंसिलिंग के बाद भी प्रदेश में एमबीबीएस की 22 और बीडीएस की 65 सीटें बची हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें