अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई को देशभर में किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस बार सभी अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गुजरना होगा।
एम्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स अपनी वेबसाइट पर 30 मार्च को सभी आवेदनों की सही स्थिति की जानकारी अपलोड करेगा। आठ अप्रैल तक उसमें सुधार किया जा सकेगा। एम्स की वेबसाइट पर दो मई से एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। परीक्षा परिणाम 14 जून को संभावित है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।
एम्स 2016 का आवेदन शुल्क
श्रेणी शुल्क
सामान्य 1000
ओबीसी 1000
एससी 800
एसटी 800
दिव्यांग शून्य
(ट्रांजेक्शन शुल्क अलग होगा)
किस एम्स में कितनी सीटें
संस्थान का नाम सीटें
एम्स दिल्ली 72
एम्स भोपाल 100
एम्स पटना 100
एम्स जोधपुर 100
एम्स ऋषिकेश 100
एम्स रायपुर 100
एम्स भुवनेश्वर 100
यह होगा पेपर का पैटर्न
एम्स की प्रवेश परीक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस के आधार पर ही होती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी के मुताबिक परीक्षा में फिजिक्स के 60, केमिस्ट्री के 60, बायोलॉजी के 60 और जनरल नॉलेज के भी 20 सवाल पूछे जाएंगे।
लिहाजा छात्रों को अपना सामान्य ज्ञान भी अपडेट करके जाना होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को आवेदन के समय ही अपना प्रश्न पत्र का माध्यम भी बताना होगा। एक बार हिंदी का विकल्प लेने वाला अभ्यर्थी अंग्रेजी का चयन नहीं कर सकेगा।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aiimsexams.org