राजधानी के निजी संस्थानों में रिक्त चल रही बीटीसी की सीटों को भरने के
लिए मंगलवार को कटऑफ सूची जारी कर दी गई है।
यह अंतिम सूची अनंतिम सूची
में चयनित हुए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच करने के बाद घोषित की गई
है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के अलॉटमेंट लेटर डायट लखनऊ की वेबसाइट पर
उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
इसमें आर्ट्स
कैटेगरी में जनरल स्टूडेंट का कटऑफ 166.84 प्रतिशत, एससी स्टूडेंट का कटऑफ
144.91 प्रतिशत और ओबीसी 164.22 प्रतिशत है।
जो अभ्यर्थी अनंतिम सूची में
अपने अभिलेखों की जांच करवाने के बाद इस सूची में चयनित हुए हैं, वे 19
दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निम्न अभिलेखों के साथ
उपस्थित हों।
पेड सीट आवंटित होने की दशा में 44 हजार रुपये का बैंक
ड्राफ्ट प्राचार्य व प्रबंधक निजि संस्थान के पक्ष में, समस्त मूल अभिलेख
एवं उनकी एक सेट फोटो कॉपी, दो भिन्न राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निर्गत
चरित्र प्रमाणपत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत स्वास्थ्य
प्रमाणपत्र आदि लाना होगा।