सैनिक परिवार भवन में संचालित आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश के लिए 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आईटीआई की अधीक्षक सीमा शर्मा ने बताया कि आईटीआई के माध्यम से हरियाणा के सेवानिवृत, सेवारत सैनिकों व अर्द्धसैनिक बल के आश्रितों को विभिन्न प्रकार के कोर्स कराए जाते हैं।
इन आईटीआई में सभी प्रकार के कोर्स एक साल के होते हैं, जो नि:शुल्क हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला, रोहतक व झज्जर की आईटीआई से 10वीं पास लड़के-लड़कियां कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं।
इसी प्रकार 10वीं कक्षा हिंदी के साथ उतीर्ण करने वाले विद्यार्थी दादरी, रेवाड़ी, हिसार, झज्जर, रोहतक और जीन्द आईटीआई से हिंदी स्टेनोग्राफर का कोर्स कर सकते हैं।
इसी तरह दादरी, रेवाड़ी, हिसार व रोहतक आईटीआई से 8वीं पास लड़के व लड़कियां सिलाई का कोर्स भी कर सकते हैं।