फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CIHM-42 में दाखिले का शेड्यूल जारी, करें आवेदन

Thu, 26 Jun 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-42 स्थित शहर के प्रतिष्ठित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (सीआईएचएम) ने 2014-15 सत्र में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रिंसिपल टीके राजदान ने बताया कि इंस्टीट्यूट में पांच कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


12वीं पास स्टूडेंट इन कोर्स के लिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक कोर्स की अवधि डेढ़ साल होगी। एक साल क्लास वर्क और छह महीने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी।

काउंसिलिंग के बाद 21 जुलाई से नया सत्र शुरू हो जाएगा। आवेदन फार्म 250 रुपये का है। लड़कों के लिए हॉस्टल में 18 सीटें हैं। टीके राजदान ने बताया कि कोर्स के बाद शत-प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट है। नामी होटल कैंपस प्लेसमेंट के लिए आते हैं।
विज्ञापन


कोर्स का नाम-----------------सीटें
फूड प्रोडक्शन-----------------70
बैकरी एंड कंफेक्शनरी----------30
फ्रंट ऑफिस ऑपरेशनस--------35
फूड बैवरेज सर्विस-------------70
हाउस कीपिंग ऑपरेशनस-------35

काउंसिलिंग का शेड्यूल
14 जुलाई-एससी-एसटी कैटेगरी
15-जनरल कैटेगरी
16-जनरल कैटेगरी
(काउंसिलिंग सुबह 9:30 बजे शुरू होगी)

यूआईएचएमटी में अंतिम काउंसिलिंग 26 को
पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंट टूरिज्म (यूआईएचएमटी) में बीएससी टूरिज्म की नौ और बीएससी (हास्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) की 12 खाली सीटों के लिए 26 जून को अंतिम काउंसिलिंग होगी। डायरेक्टर प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों को सुबह 9:30 बजे पहुंचना होगा। किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन 9815976444 (डॉ. प्रशांत गौतम) या 9872039980 (आशीष) से सुबह 10 से शाम चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें