फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों में सीटें खाली, जल्दी करें आवेदन

Thu, 27 Mar 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को राइट ऑफ चाइल्ड टू फ्री एंड कंप्लसरी एजूकेशन एक्ट के तहत प्राइवेट स्कूल में ईडब्ल्यूएस कोटे की खाली सीटों के लिए आवेदन मांगे है।
विज्ञापन


इस अधिकार के तहत प्राइवेट स्कूल में 25 फीसदी सीट रिजर्व की गई थीं। प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर जनरल कोटे के दाखिले की सीटें भर चुकी है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी के अनुसार अभी काफी सीटें खाली है।

इस संबंध में तमाम जानकारी शिक्षा विभाग की वेबसाइट, जिला शिक्षा विभाग सेक्टर-19 और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 में दी गई है। शहर के कई प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे में सीटें खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक अभिभावक अपने आवेदन फार्र्म गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 में 31 मार्च को सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक जमा करवा सकते हैं।

यदि अभिभावक एक से अधिक स्कूल में आवेदन करने के इच्छुक हैं तो वह स्कूल के एक अलग रिजिस्ट्रेशन फार्म जमा करवा सकते हैं।

दाखिले के रिजिस्ट्रेशन फार्र्म की जानकारी डीपीआई आफिसर सेक्टर-9, डीईओ आफिस सेक्टर-19 और जीएमएसएसएस सेक्टर-19 से प्राप्त की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें