फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा में बीएड करने के लिए एडमिशन शेड्यूल

Tue, 07 Jul 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीयू और इससे संबंधित रीजनल सेंटर में बीएड जनरल, बीएड योगा और बीएड स्पेशल एजुकेशन (मेंटल रिटार्डेशन) में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया।
विज्ञापन


28 जुलाई तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म 1200 रुपये में उपलब्ध है। आरक्षित वर्ग के लिए यह फॉर्म 600 रुपये में मिलेगा। बीएड प्रॉस्पेक्टस 8 जुलाई तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।

पीयू प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आवदेनकर्ता के बैचलर कोर्स में 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने अनिवार्य हैं। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीयू-एमफिल और पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट-2015 में आवेदन करने के लिए 8 जुलाई तक वेबसाइट http://phdadmissions.puchd.ac.in रीओपंड कर दी है।

पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट विभाग में आरक्षित वर्ग की रिक्त सीटों के लिए बैचलर इन होटल एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी) और बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (बीटीटीएम) के लिए 7 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। इसका समय सुबह 10 से 11 बजे तक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें