पंजाब यूनिवर्सिटी ने विभिन्न टीचिंग डिपार्टमेंट्स के लिए काउंसिलिंग, इंटरव्यू और एप्टीट्यूड टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमए एजुकेशन में एडमिशन के लिए इंटरव्यू 8 जुलाई को एजुकेशन डिपार्टमेंट में सुबह साढ़े 9 बजे होगा। 10 जुलाई को सुबह 10 बजे केमिस्ट्री डिपार्टमेंट एमएससी ऑनर्स स्कूल फर्स्ट ईयर के लिए इंटरव्यू होगा।
एमएससी (एचएस) फर्स्ट सेमेस्टर एथ्रोपोलॉजी के लिए 8 जुलाई को एथ्रोपोलॉजी विभाग में ही सुबह साढ़े 10 बजे इंटरव्यू होगा। कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस डिपार्टमेंट में एमएससी (एचएस) कंप्यूटर साइंस की काउंसिलिंग 10 जुलाई को होगी। एमसीए जनरल कैटेगरी की काउंसिलिंग 14 जुलाई को होगी।
सभी आरक्षित वर्गों के लिए 15 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। वहीं पीयू के इंग्लिश डिपार्टमेंट में एमए इंग्लिश में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म जमा करा चुके और एंट्रेस टेस्ट क्लीयर कर चुके स्टूडेंट्स का 8 जुलाई को इंटरव्यू होगा। हिस्ट्री डिपार्टमेंट 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे मेरिट लिस्ट डिस्प्ले करेगा। जबकि काउंसिलिंग 10 जुलाई को होगी और चयनित प्रतिभागियों की सूची 11 जुलाई को डिस्प्ले होगी।
8 जुलाई को साइक्लोजी विभाग एमए पार्ट-1 के लिए काउंसिलिंग करेगा। इकोनोमिक्स विभाग में बीए ऑनर्स स्कूल इकोनोमिक्स सेमेस्टर में दाखिले के लिए इंटरव्यू 7 जुलाई को होगा। एमए के लिए इंटरव्यू 9 जुलाई को होगा। गांधियन एंड पीस स्टडीज डिपार्टमेंट एमए फर्स्ट सेमेस्टर में दाखिले के लिए 7 जुलाई को एप्टीट्यूड टेस्ट लेगा।