फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 11वीं में सिर्फ जनरल कोटे के होंगे दाखिले

Mon, 11 Aug 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा की तीसरी काउंलिसिंग में सिर्फ जनरल कोटे के स्टूडेंट को ही एडमिशन मिलेगी। क्योंकि दूसरी काउंलिसिंग में सभी रिजर्व सीटों के दाखिले किए गए थे।
विज्ञापन


विभाग की ओर से खाली सीटों को अब जनरल में बदल दिया जाएगा। स्कूल की कुल सीटों की 10 फीसदी वेटिंग लिस्ट रखा जाएगा। 12 अगस्त को सुबह 11 बजे सरकारी स्कूलों में खाली सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

इन स्कूलों में आवेदन फार्म मिलेंगे
11वीं में दाखिला ले चुके स्टूडेंट्स को स्कूल बदलने या नए सिरे से आवेदन करने के लिए शहर के 6 सरकारी स्कूलों में आवेदन फार्म उपलब्ध होंगे। इन स्कूलों में जीएमएसएसएस-10, जीएमएसएसएस-37बी, जीजीएमएसएसएस-20बी, जीएमएसएसएस-46 और जीएमएसएसएस-मनीमाजरा शामिल हैं। दाखिल के लिए आवेदन फार्म शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन का प्रिंट जमा कराना होगा। वेटिंग लिस्ट 30 अगस्त तक मान्य होगी। तीसरी काउंसिलिंग की खाली सीटों की जानकारी 30 अगस्त को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। तीसरे राउंड में 13 और 14  अगस्त को आवेदन फार्म मिलेंगे और जमा होंगे। साथ ही 22 अगस्त को सुबह 11 बजे मेरिट लिस्ट और 23 और 25 अगस्त को अलाट हुए स्कूल में फीस जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें