शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में 11वीं में एडमिशन 11 जून से शुरू होंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स एजूकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर पिछले साल की स्ट्रीम और स्कूल वाइस कटआफ जरूर देख लें।
डीपीआई स्कूल कमलेश कुमार ने कहा कि स्टूडेंट्स वेबसाइट पर कटऑफ देखने के बाद ही फॉर्म भरें। ऐसे में स्टूडेंट्स को स्ट्रीम और स्कूल अलॉट करना आसान होता है।
शिक्षा विभाग की ओर से 11 जून को सुबह 11 बजे एजूकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर वर्ष 2013 की स्ट्रीम वाइस कटऑफ डाल दी जाएगी।
एक ही फॉर्म भरें
विद्यार्थी आनलाइन या आफ लाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, स्टूडेंट्स एक बार ही आवेदन करें, क्योंकि स्कूल और स्ट्रीम में सीट अलाटमेंट ऑनलाइन ही की जाएगी। ऐसे में एक फार्म ही कंसीडर किया जाता है।
सीबीएसई का रोल नंबर भी ध्यान से भरें। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी का सर्टिफिकेट जरूर लगाएं। फॉर्म में कैटेगरी के कॉलम पर टिक करना न भूलें।
स्पोर्ट्स कोटे में एडमिशन के लिए सिर्फ चंडीगढ़ एडमनिस्ट्रेशन से प्राप्त ग्रेडेशन सर्टिफिकेट ही मान्य होगा। पंजाब या हरियाणा का सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा।
इन स्कूलों में मिलेंगे फार्म
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-46
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-28
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल -37बी
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10
-गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-20
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा