फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां पांच जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 18 Jun 2014 11:04 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए स्टूडेंट अब पांच जुलाई तक आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


स्टूडेंट यूनिवर्सिटी में काउंटर से भी फार्म खरीद सकता है। वे वेबसाइट से डाउनलोड करके भी उसे भर सकता है। अभी स्नातक कक्षाओं में दाखिले की आखिरी तारीख खत्म हो गई थी मगर स्टूडेंट्स की डिमांड पर इसे बढ़ाया गया।

वहीं, दूसरी ओर पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन फार्म भी पांच जुलाई तक मिल रहा है।

यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म की कीमत सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपए व विकलांग और एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत 300 रुपए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


यहां बीए कोर्स में कुल 720 सीटें, बीकॉम में 120, बीकॉम एलएलबी ऑनर्स कोर्स में 60 सीटें हैं।

वहीं पीजी कोर्सेज में एमए इंग्लिश, एमए इकोनॉमिक्स, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए हिन्दी, एमए हिस्ट्री, एमए सोशियोलॉजी, एमएसडब्ल्यू में प्रत्येक कोर्स में 40-40 सीटें हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एमकॉम में 60 सीटें व एमबीए कोर्स में 120 सीटें निर्धारित हैं।

पीएचडी इंट्रेंस 22 जून को होगा
डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए इंट्रेंस 22 जून को आयोजित किया जाएगा।

यहां इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, पॉलिटीकल साइसं, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी, एमएसडब्ल्यू, एमबीए व एजुकेशन आदि कोर्सेज में पीएचडी करने का मौका स्टूडेंट्स को मिलेगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीएचडी कोर्स की प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें