फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटकाः अब नर्सिंग कॉलेजों में आसानी से नहीं मिलेगा दाखिला

Wed, 05 Aug 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र में हरियाणा के नर्सिंग कालेजों में दाखिला आसान नहीं होगा। सरकार ने नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से तय मानदंडों के मुताबिक दाखिले का मन बना लिया है। इसके बाद काउंसिल की ओर से निर्धारित सीटों पर ही दाखिला होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हरियाणा में इस समय 180 नर्सिंग कालेज हैं, जो कि पंजाब एक्ट के हिसाब से चल रहे हैं। नर्सिंग काउंसिल के मुताबिक स्टेट बाडी में 16 नामिनेटेड मेंबर होने चाहिए। 16 में से अधिकतर विभाग पंजाब में हैं। लिहाजा, एक्ट में बदलाव की तैयारी सरकार ने कर ली है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मुताबिक नर्सिंग दाखिलों में प्रदेश में बड़ा घालमेल हुआ है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने व्यवस्थाएं बनाने में कोई काम नहीं किया, बल्कि सारी व्यवस्थाएं चौपट करने का काम किया है। इसलिए आने वाले सत्र में दाखिलों की प्रक्रिया कानूनी ढंग से होगी।
विज्ञापन


तय सीटों पर ही दाखिले होंगे। हम कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे, जिससे बच्चे नर्सिंग का कोर्स कर नौकरी के लिए पहुंचे तो उनके हाथ निराशा लगे। हम ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि हरियाणा से नर्सिंग का कोर्स करने वाले बच्चों की देश भर में पहचान बने।

अभी तक नहीं आई रिपोर्ट
नर्सिंग छात्राओं के मामले में जो रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने मांगी थी। वह अभी तक नहीं पहुंची है। 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के कारण मामला लंबित हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि रिपोर्ट आने में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। मालूम हो कि नर्सिंग छात्राओं का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें