आखिरकार यूजी की तर्ज पर एलयू प्रशासन ने पीजी के 24 कोर्सेज की सीटें भरने के लिए ऑन कैंपस काउंसलिंग का ही सहारा लिया है।
अब जो कटऑफ लिस्ट जारी की गई है उसमें एक सीट के मुकाबले पांच-पांच अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसमें कोर्सेज में उपलब्ध सीटों पर अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार दाखिला दिया जाएगा।
गुरुवार व शुक्रवार को होने वाली काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है। वहीं, जिन कोर्सेज में ऑन कैंपस काउंसलिंग होगी।
उनकी कटऑफ सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। जो स्टूडेंट्स ऑन कैंपस काउंसलिंग के लिए अर्ह हैं। वह काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार इसमें शामिल किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी फोटो कॉपी, फोटोग्राफ और कोर्स की निर्धारित फीस लानी होगी।
सीटों के मुकाबले करीब पांच गुना अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। इन
कोर्सेज में दाखिले के लिए संबंधित विभाग के अध्यक्षों को बुलाया गया है।
वह मौके पर स्टूडेंट्स का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद वहीं पर
बैंक के अधिकारी व कर्मचारी भी स्टूडेंट्स की फीस जमा करने के लिए मौजूद
रहेंगे।
एलयू में सेकंड काउंसलिंग के दाखिले पूरे होने के बाद अभी करीब 800 से अधिक सीटें खाली चल रही हैं।
वहीं, एलयू में पीजी के 21 कोर्सेज में दाखिले के लिए अब दोबारा आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इन कोर्सेज में सेकंड कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद अब कोई भी अभ्यर्थी नहीं बचा है।
ऐसे में इन कोर्सेज में दाखिले के लिए अब जो भी स्टूडेंट इच्छुक हैं वह सीधे संबंधित विभाग के अध्यक्ष से संपर्क करेंगे। इसके बाद विभागाध्यक्ष को वह एक सादे कागज पर दाखिले के लिए आवेदन करेंगे।
खाली सीटों के मुकाबले आने वाले आवेदन फॉर्मों में से मेरिट के आधार पर स्टूडेंट्स को विभागाध्यक्ष सीधे दाखिला देंगे।
जिन कोर्सेज में सेकंड कटऑफ लिस्ट के बाद अब अभ्यर्थी नहीं बचे हैं।