फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में हो रहा दाखिलों का 'युद्घ'

Tue, 11 Feb 2014 10:16 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिलों को लेकर 'युद्घ' सी स्थिती नजर आई। पहले ही दिन 500 से ज्यादा दाखिला आवेदन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


पहले ही दिन 140 फॉर्म बिके
पंजीकरण की प्रक्रिया दस मार्च तक चलेगी।दून के केवि ओएनजीसी में फॉर्मों की सबसे ज्यादा मारामारी रही। प्राचार्य डीएस नेगी ने बताया कि पहले ही दिन 140 फॉर्म बिक गए।

पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश

इसके अलावा केवि आईटीबीपी, केवि आईएमए, केवि एफआरआई, केवि आईआईपी, केवि 1 व 2, केवि अपर कैंप सहित सभी केंद्रीय विद्यालयों में भी पहले दिन औसतन 30 फॉर्म बिके।
विज्ञापन


पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात

केवि एफआरआई की प्राचार्य चारू शर्मा ने बताया कि इस वर्ष दाखिलों की गाइडलाइन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात

गत वर्ष के नियमों पर ही इस साल भी दाखिले किए जाएंगे। दून के सभी केंद्रीय विद्यालयों में इस वर्ष 1080 सीटों के लिए दाखिले किए जा रहे हैं।

10 मार्च तक होगा आवेदन
केवि में दाखिलों को दस मार्च तक आवेदन होगा। इसके बाद कक्षा एक के दाखिलों की प्रथम सूची 18 मार्च को जारी होगी। इस सूची के तहत दाखिले 24 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद द्वितीय सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें