फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार छात्रों को इस कॉलेज मिलेगी सीधे एंट्री

Wed, 29 Apr 2015 02:52 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के होनहार छात्रों को अब दून विवि में सीधे एंट्री मिलेगी। विवि ने कार्यकारी परिषद की बैठक में यह फैसला लिया है। इसके मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के शीर्ष दस छात्रों के अलावा सीबीएसई और आईएससी में टॉप टेन में आने वाले छात्रों के लिए यह सुविधा दी जा रही है। इन छात्रों को विवि शुल्क में भी 50 प्रतिशत की छूट देगा।
विज्ञापन


दून विवि के उपकुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि कार्यकारी परिषद की बैठक में होनहारों को यह बड़ा अवसर दिया गया है। विवि की स्थापना के बाद से पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सीधे दून विवि में एंट्री दी जाएगी। होनहार छात्र-छात्राएं अपनी पसंद के हिसाब से कोर्स का चयन कर 50 प्रतिशत कम शुल्क पर उच्च शिक्षा पा सकेंगे।

अगर सीबीएसई और आईएससी के टॉप 10 में उत्तराखंड का कोई छात्र नहीं आ पाता है तो कुलपति को यह अधिकार रहेगा कि वह शीर्ष 20 में ऐसे छात्रों को मौका दें। इन दिनों विवि में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


दक्षता बढ़ाने पर फोकस जरूरी : राज्यपाल
दून विवि में मंगलवार को कोर्ट की चौथी बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे विवि के चांसलर और राज्यपाल डा. कृष्णकांत पॉल ने कहा कि युवाओं में दक्षता निर्माण हमारी शिक्षण व्यवस्था की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि युवाओं में समाज के लिए कुछ बेहतर करने की शक्ति, आत्मविश्वास और जज्बा पैदा हो।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उच्च शिक्षा की सबसे बड़ी चुनौती उसे रोजगार परक बनाना है। उन्होंने बताया कि दो वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि आज भी डिग्री लेने वाले युवा दक्षता के लिहाज से काफी पिछड़े हुए हैं। राज्यपाल ने दून विवि की प्रगति एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए इस बात पर बल दिया कि विवि में अनुसंधान को और बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें