फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवीः कंप्यूटर से तैयार मेरिट जारी, एडमिशन शुरू

Fri, 29 Aug 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एमए और एमएससी प्रथम सेमेस्टर के एडमिशन शुरू हो गए हैं। कॉलेज ने पहली बार 17 विषयों के लिए कंप्यूटर से तैयार मेरिट लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन


बीकॉम की मेरिट भी जारी
इसके तहत गुरुवार को भी कुछ छात्रों के एडमिशन हुए। कंप्यूटर से मेरिट बनने के कारण ओएमआर शीट में गलती करने वाले करीब 500 छात्र दौड़ से बाहर हो गए। देर शाम को डीएवी ने बीकॉम की मेरिट भी जारी कर दी।

प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि मैथ्स, जूलॉजी समेत पांच विभागों की मेरिट छात्र संबंधित विभाग में देखकर दाखिला ले सकते हैं। भसीन के मुताबिक एडमिशन की तिथि दो दिन बढ़ाई गई है। छात्र चार तक एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन


विषय --- (कटऑफ) सामान्य - एससी - एसटी - ओबीसी
एमए इकोनॉमिक्स - 61 - 46 - 58.77 - 55.29 प्रतिशत
एमए सोशियोलॉजी - 53.27 - 44.44 - 45 - 42 प्रतिशत
एमए पॉलिटिकल साइंस - 58.33 - 53.74 - 56.85 - 52.38 प्रतिशत
एमए स्टैटिस्टिक्स - 57.35 - 57.26 - 47.17 - प्रतिशत
एमए संस्कृत - 59.07 - 48.25 - 55.37 - 57.08 प्रतिशत
एमए हिस्ट्री - 59 - 55.88 - 61.66 - 53.9 प्रतिशत
एमए इंगलिश - 62.03 - 61.81 - 61.66 - 53.9 प्रतिशत
एमए ड्राइंग - 67.26 - 60.2 - 61.93 - 65.13 प्रतिशत
एमए हिंदी - 58.62 - 53.14 - 56.29 प्रतिशत
एमएससी कैमिस्ट्री - 75.8 - 65.31 - 73.88 - 70.51 प्रतिशत
एमएससी बॉटनी - 73.2 - 59.2 - 64.2 - 66.6 प्रतिशत

बीकॉम में 69.8 से कम पर दाखिला नहीं
डीएवी कॉलेज ने देर शाम बीकॉम की मेरिट भी जारी कर दी। कॉलेज में सामान्य श्रेणी की मेरिट 95.4 से शुरू होकर 69.8 प्रतिशत पर रुक गई।

एससी की मेरिट 56 से शुरू होकर 47 पर, एसटी की 69.2 से शुरू होकर 52 पर और अन्य राज्यों के छात्रों की मेरिट 95 से शुरू होकर 70 प्रतिशत पर रुक गई। मेरिट में चयनित छात्र आज एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें